Site icon SWASTIK SAMACHAR

Jitendra Awhad News: किसने मारी जितेंद्र आव्हाड के मुंह पर चप्पल?

Jitendra Awhad

NCP और BJP कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र आव्हाड के पोस्टर को चप्पल मार विरोध दर्शाया

Jitendra Awhad News: मुंबई पुलिस ने भगवान राम पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी करने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी NCP के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ़ केस दर्ज किया है। बजरंग दल के संयोजक गौतम रावरिया ने 5 जनवरी की देर रात विधायक के खिलाफ़ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

किसने और क्यों किया Jitendra Awhad पर FIR दर्ज?
जितेंद्र आव्हाड एनसीपी के शरद पवार गुट के नेता हैं। शनि के मुंब्रा कलवा सीट से विधायक हैं। गौतम रावरिया ने आरोप लगाया की जितेन्द्र आव्हाड ने भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनकी और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
एनसीपी नेता के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 295 A के तहत केस दर्ज किया गया है।
Zee News की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में पुणे पुलिस ने भी इसी बयान को लेकर जितेंद्र के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज की थी। शिकायतकर्ता बीजेपी नेता ने दावा किया कि विधायक ने ऐसे वक्त पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है जब 22 जनवरी के दिन अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह की तैयारी चल रही है। बीजेपी नेता राम कदम ने भी मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में आव्हाड के खिलाफ़ शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस को आव्हाड के वीडियो क्लिप भी शेयर किया है, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Jitendra Awhad Statement: क्या बयान दिया था Jitendra Awhad ने की FIR दर्ज हुई?

इंडिया टुडे से जुड़े विद्या की एक रिपोर्ट के मुताबिक 3 जनवरी को जितेंद्र अव्हाड ने शिरडी में एनसीपी के कैंप में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि “राम हमारे है, बहुजन के है। वो शिकार करके खाते थे।” जितेंद्र आव्हाड ने आगे कहा था, “आप चाहते हैं कि हम शाकाहारी बन जाए, लेकिन हम राम को अपना आदर्श मानते हैं और मटन खाते हैं।” “राम शाकाहारी नहीं मांसाहारी थे, एक व्यक्ति जो 14 सालों तक जंगल में रहा, उसको शाकाहारी भोजन कहाँ से मिलेगा?” बाद में एनसीपी नेता ने अपने बयान पर खेद भी जताया था, लेकिन उसे वापस नहीं लिया।

Jitendra Awhad के मुंह पर किसने मारी चप्पल?

इस बयान के बाद जितेंद्र आव्हाड को काफी रोष का सामना करना पड़ रहा है। लोग जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।
4 जनवरी को पुणे मैं BJP कार्यकर्ताओं ने Jitendra Awhad के पोस्टर को चप्पल मार कर अपना गुस्सा व्यक्त किया। आव्हाड के बयान का विरोध सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि अयोध्या में भी हो रहा है। अयोध्या के सिर परमहंस ने आव्हाड का वध करने के धमकी दी और सभी राम भक्तो से माफी मांगने के लिए कहा है। इसके बाद जितेंद्र आव्हाड ने कहा की मैं परमहंस जी का इंतजार कर रहा हु की कब वो आयेंगे और मेरा वध करेंगे।

Jitendra Awhad

क्या Jitendra Awhad को जेल होगी?
भले ही जीतेंद्र हावड़े के खिलाफ धारा 295 A दर्ज की गई हो, लेकिन उनकी गिरफ्तारी की संभावना बहुत कम है और इसकी वजह है 2 जुलाई 2014 को अरमेश कुमार Vs बिहार राज्य मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया फैसला इस फैसले मैं सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर कुछ दिशानिर्देश दिए , जिसमें अदालत ने कहा कि सात साल से कम सजा वाले अपराध में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रावधान के कारण जितेंद्र हवाड़े की गिरफ्तारी संभावना नहीं है।

इस खबर से जुड़ा जो भी अपडेट होगा वो भी हम आपके लिए लाते रहेंगे। इस खबर पर आपका क्या सोचना है, ये हमें कमेंटबॉक्स में जरूर बताइए। देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए Swastik Samachar से जुड़े रहें, शुक्रिया।

Exit mobile version